Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
02-Nov-2022 09:19 PM
KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज जिले में एक सनकी पति की करतूत सामने आई है। धारदार हथियार से पत्नी की हत्या के बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। सिंघिया गांव स्थित एक ईंट भट्ठा के पास से मृतका की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी।
मृतका की पहचान बहादुरगंज के गांगी निवासी 20 वर्षीय निसरत जहां के रूप में हुई है। जिसकी चाकू से गोदकर हत्या पति रब्बानी आलम ने कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को ईंट भट्ठा के पास महिला की लाश मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के इलाके के लोगों से शव की पहचान करायी गयी।
शव की पहचान होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये। बेटी की लाश को देखते ही मां रोने लगी। मृतका की मां ने बताया कि दो साल पहले ही उसने बेटी निसरत की शादी रब्बानी के साथ की थी। कई दिनों से दोनों पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।
मेला घुमाने के बहाने पति निसरत को ले गया था। लेकिन अगले दिन निसरत की लाश मिली। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। कलयुगी पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या किये जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। लोगों के बीच इस घटना की चर्चा खूब हो रही है। रब्बानी की इस करतूत को गांव वाले भी गलत ठहरा रहे हैं।