ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / पति के साथ हनीमून मनाने जा रही महिला हुई थी गायब, अब गुरुग्राम...

पति के साथ हनीमून मनाने जा रही महिला हुई थी गायब, अब गुरुग्राम की पुलिस ने किया बरामद ; जानिए क्या है पूरा मामला

03-Aug-2023 08:48 PM

By First Bihar

KISHANGANJ : पिछले दिनों एक मामला काफी सुर्ख़ियों में रहा था। यह मामला था कि एक पति अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने जा रहा था तो ट्रेन में बाथरूम करने गई उसकी पत्नी अचानक से गायब हो गई। यह लोग दार्जिलिंग जा रहे थे तभी यह घटना निकल कर सामने आई थी। जिसके बाद लड़की के पति ने इस मामले में किशनगंज रेल थाना में आवेदन दिया था और घटना के बारे में बताया था। 


इसके बाद अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है कि शख्स की पत्नी को गुरुग्राम की पुलिस ने बरामद कर लिया है। बिहार से टीम महिला को लाने के लिए गुरुग्राम के लिए रवाना भी हो गई। अब इस  महिला की तस्वीर सामने आ गई है जिसमें वह गुरुग्राम की पुलिस के साथ दिख रही है। हालांकि,  महिला ट्रेन से गुरुग्राम कैसे पहुंची इसका पता अब तक नहीं चला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रेन से लापता महिला को गुरुग्राम के एक मार्केट से बरामद किया है। फिलहाल उसको पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उसके पति को इस बात की जानकारी दे दी गई है। 


बताया जा रहा है कि, प्रिंस कुमार ने किशनगंज रेल थाना में आवेदन दिया था और  पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसने बताया था कि मुजफ्फरपुर स्टेशन से 27 जुलाई की संध्या 6:30 बजे दिल्ली न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12524) से पत्नी के साथ दार्जिलिंग जा रहे थे। उसकी कोच बी-4 में सीट थी। लेकिन, 28 जुलाई की सुबह किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनकी पत्नी अपनी सीट से शौचालय के लिए गई थी और इसके बाद लापता हो गई। 


आपको बताते चलें कि, प्रिंस कुमार कुढ़नी (मुजफ्फरपुर) के रहने वाले हैं और मिठनपुर में बिजली विभाग में जेई के असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। इसकी  इसी साल 22 फरवरी को मधुबनी के राजनगर के महेश कुमार की पुत्री काजल कुमारी से उनकी शादी हुई थी।  विवाह के बाद व्यस्तता के कारण वह पत्नी के साथ बाहर नहीं जा सके थे। इसी दौरान दार्जिलिंग घूमने का प्लान बना और फिर यह घटना हो गई।