मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
30-Jan-2023 06:45 AM
By First Bihar
KISHANGANJ: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं लोगों को रफ्तार के कारण अपनी जान गवांनी पड़ रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के किशनगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां फिल्म देखने गए 5 युवकों में से 2 की मौत हो गई है, जबकि बाकी लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, किशनगंज (बहादुरगंज) से पांच युवक शाहरुख खान की फिल्म पठान देखने सिलीगुड़ी जा रहे थे। उसी दौरान बिहार-बंगाल सीमा पर नक्सलबाड़ी बंगाली जोत के पास सामने से आ रही स्कार्पियो गाड़ी और कार में जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में कार में सवार बहादुरगंज थाना क्षेत्र के झिलझिली गांव निवासी मुबस्सिर अहसन और गुणा चौरासी गांव के मो. एकराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं कार में सवार तीन युवक अशरफ, गुफरान व दिलशाद का सिलीगुड़ी स्थित नार्थ बंगाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, पांचों युवक सिलीगुड़ी पठान फिल्म देखने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। नक्सलबाड़ी बंगाली जोत के पास हुए भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं स्कार्पियो वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। दुर्घटना का कारण दोनों वाहनों की तेज रफ्तार को माना जा रहा है।
इधर, मृत युवकों में से एक युवक मुबस्सिर अहसन ग्राम कचहरी सरपंच का भतीजा था। दो लोगों की मौत के बाद दोनों गांव में मातम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वहीं,पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही शव कापोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।