बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
09-Aug-2023 09:58 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा में एक गांव में बुधवार को खेत पटवन के दौरान करंट लगने से पिता पुत्र की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना शाहजहांपुर थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने इस मामले में मृतक के शव को पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया है।
दरअसल, दनियावां के खरभैया पंचायत के एवन बीघा गांव में किसान सुभारिक पासवान( 55) अपने बेटे सोनू पासवान( 26) के साथ खेत में पटवन कर रहे थे। मशीन से पटवन के क्रम में अचानक मशीन में करंट आ गया। करंट की चपेट में सुभारिक पासवान आ गए। पिता को करंट में उलझता देख बेटा सोनू कुमार अपने पिता को बचाने वहां पहुंचा और वह भी इसकी चपेट में आ गया। वहां काम कर रहे लोगों ने आनन-फानन में बिजली का कनेक्शन काटकर दोनों घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इधर, इस घटना की सुचना मिलते ही शाहजहांपुर थाने की पुलिस भी मौके पहुंची। इस बीच परिवार के लोगों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है। इसे लेकर शाहजहांपुर के प्रभारी ने बताया कि करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार के लोगों ने मृतक को पोस्टमार्टम करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले को लेकर थाना में किसी तरह का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।