ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / यात्रीगण कृपया ध्यान दें: धनबाद और नासिक रोड के मध्य चलाई जाएगी स्पेशल...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: धनबाद और नासिक रोड के मध्य चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

18-Dec-2024 05:15 PM

By First Bihar

DESK: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन हेतु कतरासगढ़-चन्द्रपुरा-बोकारो थर्मल-गोमिया-रांची रोड-बरकाकाना-पतरातू-खलारी-टोरी-लातेहार-बरवाडीह-डाल्टनगंज-गढ़वा रोड-रेणुकुट-चोपन-सिंगरौली के रास्ते धनबाद और नासिक रोड के मध्य एक पूर्णतः वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन 03397/03398 का परिचालन किया जाएगा । इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेेणी के 20 कोच होंगे। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. 


गाड़ी संख्या 03397 धनबाद-नासिक रोड स्पेशल दिनांक 20.12.24 से 31.12.24 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर क्रमशः गुरुवार एवं रविवार को 09.00 बजे नासिक रोड पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 03398 नासिक रोड-धनबाद स्पेशल दिनांक 22.12.24 से 02.01.25 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को नासिक रोड से 11.00 बजे खुलकर क्रमशः शुक्रवार एवं सोमवार को 21.00 बजे धनबाद पहुंचेगी।   


यह स्पेशल देश के विभिन्न राज्यों (जैसे झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र) को जोड़ेगी तथा कई मुख्य शहरों (जैसे-धनबाद, बरकाकाना, डाल्टनगंज, सिंगरौली, जबलपुर, नासिक रोड) में रूकेगी । इससे न केवल लोगों को आवागमन की सुविधा होगी बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मार्ग से लोग को महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों जैसे त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने में भी सुविधा होगी ।