Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर
26-Jan-2024 08:32 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सियासी हलचल के बीच पटना में लोक (राष्ट्रीय) जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि समय बलवान होता है व्यक्ति बलवान नहीं होता। एक दो दिन और इंतजार कीजिए।
पशुपति पारस ने आगे कहा कि हम पहले भी कह चुके हैं जो भी होगा 31 जनवरी तक बिहार के लिए शुभ होगा। सबको पता है कि क्या होने वाला है। एक दो दिन इंतजार कीजिए। व्यक्ति बलवान नहीं होता है समय बलवान होता है। आगे उन्होंने कहा कि हम एनडीए गठबंधन में हैं और रहेंगे।
बता दें कि नीतीश के बीजेपी से हाथ मिलाने की चर्चा आज भी दिनभर होती रही। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार एनडीए में शामिल होंगे। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू नेताओं के साथ नीतीश कुमार बैठक की। इस बैठक में जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री अशोक चौधरी सहित कई जेडीयू नेता मौजूद रहे। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर बातचीत हुई है।
बता दें कि परसो जेडीयू विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गयी है। वही बीजेपी और राजद ने भी अपने-अपने विधायकों की बैठक कल ही बुलाई है। बिहार की राजनीति के लिए शनिवार और रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। सबकी नजर अब बीजेपी, जेडीयू और राजद की बैठकों पर टिकी हुई है।