ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / परिवारवाद पर बोले तेजस्वी, मुख्यमंत्री जी के बयान में दोहरापन झलकता है, नीतीश...

परिवारवाद पर बोले तेजस्वी, मुख्यमंत्री जी के बयान में दोहरापन झलकता है, नीतीश कैबिनेट में 8 मंत्री ऐसे हैं जो किसी के पुत्र और रिश्तेदार हैं

14-Feb-2022 05:44 PM

PATNA: समाजवाद के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा था कि कुछ लोग पत्नी-बेटा पर ज्यादा ध्यान देते हैं और पार्टी के अंदर जो लोग हैं उन्हें प्रतिष्ठा नहीं देते। ऐसे में इसे कैसे समाजवाद कहा जाए। नीतीश कुमार ने परिवारवाद को गलत बताया। वही नीतीश कुमार के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के बयान में दोहरापन झलकता है। नीतीश कैबिनेट में 8 मंत्री ऐसे हैं जो किसी के पुत्र और रिश्तेदार हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी परिवारवाद को गलत बताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि परिवारवाद ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग लोकतंत्र में विश्वास रखते है और लोकतंत्र में जीतते हैं। लोकतंत्र में बिना चुनाव के जाया नहीं जा सकता। राजतंत्र तो है नहीं कि ऐसा हो। हम जनता के द्वारा चुनकर आते है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के बयान में दोहरापन झलकता है। बिहार कैबिनेट में कितने मंत्री ऐसे हैं जो किसी के पुत्र और रिश्तेदार हैं। एक-एक पीढ़ी नहीं बल्कि दूसरी और तीसरी पीढ़ी के लोग भी बिहार में मंत्री हैं। लगभग 8 मंत्री ऐसे हैं जिन पर परिवारवाद का आरोप लगाया जा सकता है। अशोक चौधरी, सुनील कुमार, जयंत राज, सम्राट चौधरी, लेसी सिंह, संतोष सुमन मांझी , नितीन नवीन, सुमित कुमार सिंह की बात यदि करें तो क्या यह परिवारवाद नहीं है। 


अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह गलत लगता है खतरनाक लगता है तो उन्हें इन मंत्रियों को बर्खास्त कर देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि ये तो दोहरापन वाली बात ही है। नीतीश कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर ही सवाल उठाया था। जेडीयू का मतलब भी जनता को बताया था। जेडीयू का मतलब पीएम मोदी ने जनता का दमन उत्पीड़न बोला था। 


पीएम मोदी के दिए गये इस बयान पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी राय बता देंते। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी किसकों क्या कहते है अब हम कुछ कहना नहीं चाहते लेकिन पूरा बयान देखने के बाद तो यही समझ में आ रहा है कि दोहरापन वाली बात है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि यह  लोकतंत्र है..लालू जी प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री बना देंगे तो बन जाएंगे क्या?