Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु
13-May-2020 11:11 AM
DESK : कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है. हमारे देश में भी संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. फरीदाबाद के एक सेक्टर में पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव मिला. घर में अकेली 11 साल की बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव आई. बच्ची के घर के सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब घर में अकेले बच्ची बची है. जिसके बाद बच्ची का ख्याल रखने के लिए घर में उसके रिश्तेदार तक आने को तैयार नहीं हैं.
लेकिन बच्ची के पड़ोस में रहने वाले लोग मदद कर रहे हैं. घर के बाहर से वे लोग बच्ची को खाना दे रहे हैं. वीडियो कॉल से उससे बात कर रहे हैं. बच्ची को कोई तकलीफ न हो, उसके लिए पड़ोसी हरसंभव सहायता करने के लिए तैयार हैं.
खबर के मुताबिक इस परिवार की 76 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई थी. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया. जिसके बाद महिला के पति, बेटे, बहू और बेटी संक्रमित मिली है. वहीं महिला की 11 साल की पोती कोरोना निगेटिव पाई गई है. जिसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है. बच्ची घर में अकेली बच गई है और कोरोना की वजह से कोई भी रिश्तेदार या नजदीकी घर आने को तैयार नहीं है.
बच्ची को अकेला देख उसके पड़ोसी देखभाल कर रहे हैं. बच्ची का खाना भी पड़ोस से ही आता है. पड़ोसी रात के समय डेढ़ दो बजे तक घर के बाहर पहरा भी देते हैं.