Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
11-Feb-2022 05:19 PM
PATNA: LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज दिल्ली से पटना पहुंचे। मां रीना पासवान और पूरे परिवार के साथ चिराग पासवान लंबे समय के बाद पटना आए हैं। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चिराग पासवान ने बताया कि बिहार सरकार की कुनितियों के खिलाफ आगामी 15 फरवरी से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इस दौरान महामहिम राज्यपाल से मिलेंगे और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग करेंगे।
मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि अब लंबे समय तक पटना में रुकना है। मेरी एक लंबी लड़ाई है और नया आंदोलन है जिसका आगाज वे 15 फरवरी से करेंगे। इसके लिए जरूरी है कि परिवार साथ रहे। क्यों कि फैमिली से मिलने दिल्ली जाना होता था। इसलिए पूरा परिवार आज पटना आ गये हैं।
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से उन्होंने वादा किया है कि आगामी 15 फरवरी को मौजूदा सरकार की कुव्यवस्था और कुनितियों के खिलाफ वे सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान यदि पहली लाठी चलेगी तो चिराग पासवान खुद अपने सिर पर लेगा। मैं लाठी खाने से नहीं डरता और ना ही पानी की बौछार से डरता हूं।
चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिता जी भी दो बार बिहार बचाओं यात्रा पर निकले थे। दोनों बार उन्होंने बिहार सरकार के कुनितियों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष किया था। उन्ही की नक्शे कदमों पर आज वे बिहार को बचाने के लिए निकले हैं।
नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए चिराग ने कहा कि शराबबंदी में एक के बाद एक लोगों की मौंते शराब पीने से हो रही है। छोटी-छोटी बच्चियों के देह व्यापार में जबरन घसीटा जा रहा है। शिक्षकों, छात्रों, वार्ड सचिवों पर लाठियां बरसायी जा रही है। ममता और आशा कार्यकर्ता भी परेशान हैं।
19 लाख रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार रोजगार के मामले में फेल है। अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रावासों को जबरन खाली कराया गया है। इसी मुद्दे को लेकर आगामी 15 फरवरी को वे महामहिम से मिलने की कोशिश करेंगे और लिखित ज्ञापन सौंपेंगे और यह मांग करेंगे कि इन तमाम चीजों को मद्देनजर रखते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू किये जाए।