ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / पारस ग्लोबल हॉस्पिटल से जुड़े डॉ. कनिष्क परमार, मिथिलांचल के लोगों को मिलेंगे...

पारस ग्लोबल हॉस्पिटल से जुड़े डॉ. कनिष्क परमार, मिथिलांचल के लोगों को मिलेंगे कई लाभ

10-Sep-2020 04:55 PM

DARBHANGA: ब्रेन, स्पाइनल कॉर्ड तथा नर्वस प्रणाली के एडवांस इलाज के लिए प्रसिद्ध पारस ग्लोबल हॉस्पिटल, दरभंगा के न्यूरो सर्जरी विभाग में एक और अनुभवी तथा विशेषज्ञ डॉ. कनिष्क परमार का नाम जुड़ गया है. मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल, कोच्चि, केरल में डी.एन.वी. न्यूरो सर्जरी में रेजिडेंट के पद पर रह चुके डॉ. परमार पारस ग्लोबल हॉस्पिटल, दरभंगा में विधिवत योगदान दे चुके हैं. डॉ. कनिष्क परमार के आने का लाभ अब मिथिलांचल के लोगों को मिल सकेगा. 


इस हॉस्पिटल ने लकवा, मनोवैज्ञानिक रोग, डीमेंसिया, मिर्गी, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन डैमेज तथा SDH, EDH, ICH के इलाज में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है. यहां के डॉक्टरों की टीम साधारण से लेकर जटिल न्यूरो सर्जरी के मामलों का इलाज कर चुकी है. यहां पर न्यूरो सर्जरी के लिए आधुनिक सुविधाएं तथा टेक्नोलॉजी उपलब्ध हैं. यहां पर ब्रेन से संबंधित कई जटिल सर्जरी की जा चुकी है. ट्राॅमा मामलों का भी यहां सफल इलाज किया जाता है.


अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया से 2011 में एम.बी.बी.एस. कर चुके डॉ. परमार को कई हॉस्पिटलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. वे एक साल के लिए 2013 में लेडी हार्डिंज मेडिकल कॉलेज, दिल्ली में पेडियाट्रिक सर्जरी में काम कर चुके हैं. 2014 से वह कोच्चि, केरल में बतौर न्यूरो सर्जरी रेजिडेंट पद पर कार्यरत रहे. वे एस.जी.पी.जी.आई., लखनऊ में 15 जनवरी 2020 से 14 मार्च 2020 तक न्यूरो सर्जरी विभाग में दो महीने की ट्रेनिंग कर चुके हैं. वे सर्जरी के साथ-साथ नॉन सर्जरी का भी इलाज करते हैं. उन्हें स्पाइन ट्राॅमा, सर्वाइकल डिस्कॅटमी, लैमिनेकॅटमी, डोरसल तथा लम्बर पेडिकल स्क्रू फिक्सेशन, कार्पल टनेल सर्जरी में महारत हासिल है। वे सभी तरह की न्यूरो सर्जरी करते हैं। हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा वह मलयालम भी बोलते हैं.