ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल

Home / news / पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री आवास का किया घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस...

पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री आवास का किया घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

20-Jul-2024 02:45 PM

By First Bihar

RANCHI: सहायक पुलिसकर्मी के बाद अब सहायक शिक्षक सड़क पर उतरे। पहले मोरहाबादी में राज्यभर के पारा शिक्षक पहुंचे जिसके बाद वहां से सभी मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो गये। इन्हें रोकने के लिए कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गयी। पूरे इलाके को छाबनी में तब्दील कर दिया गया। 


सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे पारा शिक्षकों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के पास बैरिकेडिंग करके शिक्षकों को रोकने की कोशिश की गयी लेकिन पारा शिक्षक रुकने को तैयार नहीं थे वो सीएम हाउस की तरफ बढ़ने लगे। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ी। वही वाटर कैनन, वज्र वाहन और अग्निशमन की गाड़ियों के साथ पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं।


दरअसल पारा शिक्षक वेतनमान के साथ-साथ राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। झारखंड शिक्षा परियोजना के पदाधिकारी आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आंदोलन के सिवाय दूसरा कोई उपाय नहीं सुझ रहा है। बिहार के तर्ज पर झारखंड के शिक्षकों को भी राज्यकर्मी का दर्जा दिये जाने की मांग कर रहे हैं।