ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / पप्पू यादव से मिलने पहुंचे मंत्री जमा खान, मास्टर मुजाहिद भी थे साथ

पप्पू यादव से मिलने पहुंचे मंत्री जमा खान, मास्टर मुजाहिद भी थे साथ

24-Sep-2024 10:17 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पप्पू यादव के पिता के निधन के बाद अर्जुन भवन कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री जमा खान पूर्णिया सांसद से मिलने पहुंचे। इस दौरान जदयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद भी साथ थे। पप्पू यादव के पिता के निधन पर शोक प्रकट कर जेडीयू नेताओं ने उनका ढाढस बंधाया। पप्पू यादव के पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। 


मंत्री जमा खान ने बताया कि पप्पू यादव से उनका पुराना और व्यक्तिगत रिश्ता है। छात्र राजनीति से लेकर अब तक हर कदम पर पप्पू यादव उनके साथ खड़े रहे हैं। ऐसे में उनके पिताजी के निधन की सूचना मिलने से वह मर्माहत हुए और पप्पू यादव से मुलाकात करने पहुंचे। उनके पिता के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि एक अभिभावक का चला जाना अपूर्णक्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 


वही जदयू के सांसद उम्मीदवार व पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद ने कहा कि पप्पू यादव के पिता का निधन दुखदाई है। इस दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ खड़े हैं। पप्पू यादव ने सबको एक साथ जोड़ कर रखा है। इसलिए आज हर एक दल के लोग इस दुख की घड़ी में पप्पू यादव से मिलने आ रहे हैं।news image