दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
28-Sep-2024 09:57 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: बीते दिनों पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पिता जी का निधन हो गया था। 30 सितंबर यानि कल शोक सभा है। जिसमें शामिल होने के लिए देशभर के लोगों को आमंत्रित किया गया है। शोकसभा की पूर्व संध्या पर खान सर, बिहार के विज्ञान एवं प्रौधोगिकी मंत्री सुमित सिंह, राजद एमएलसी रिंकू यादव हम पार्टी से दानिश इकबाल पप्पू यादव से मिलने के लिए पूर्णिया पहुंचे।
पप्पू यादव के पिता के निधन पर सभी नेताओं ने दुख जताया। खान सर कल होने वाले शोक सभा में भी शामिल होंगे। खान सर ने बताया कि यह भारतीय संस्कृति रही है कि लोग शोक में आते हैं और पुण्य आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। खान सर ने कहा कि कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए। पिता का रहना बहुत बड़ा चीज होता है। आज हम भी सांसद पप्पू यादव से मिलने आए हैं। कल शोकसभा में भी शामिल होंगे। इस घटना पर दुख जताते हुए खान सर ने कहा कि समाज में सब कोई मिलकर सुख-दुख बांटते हैं।
वही हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता दानिश इकबाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसलिए वो नहीं आ पाये हैं। मुझे प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने भेजा है। वही मंत्री सुमित सिंह ने बताया कि पप्पू यादव जी से हमारा संबंध बहुत पुराना है। हमारे पिता और बड़े भाई से सांसद साहब का अच्छा संबंध था। कोई राजनैतिक संबंध होने के कारण हम यहां नहीं आए है बल्कि हमारा उनसे पारिवारिक संबंध है। सुमित सिंह ने कहा कि कल कुछ कार्यक्रम में जाना है इसलिए कल शोक सभा में हम नहीं आ पाएंगे इसलिए आज मिलने आये हैं। वही राजद नेता रिंकू यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है। इस दुख की घड़ी में उनसे मिलने आए है।



