Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
13-Oct-2020 04:29 PM
By Ajay Deep Chouhan
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने पुरुषोत्तम कुमार को पार्टी का सिंबल दिया. पेशे से पत्रकार रहे पुरुषोत्तम कुमार पटना जिले के बख्तियारपुर विधानसभा सीट से जन अधिकार पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे.
पार्टी से टिकट मिलने के बाद जाप नेता पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने उनके ऊपर भरोसा जताया है. वह उनके उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. उन्होंने कहा कि कई दशकों से बख्तियारपुर की जनता का शोषण होता रहा है. इससे पहले विधायकों ने क्षेत्र में विकास नहीं किया. एनडीए हो या महागठबंधन की सरकार, हमेशा बख्तियारपुर की जनता की अनदेखी की गई है.
जन अधिकार पार्टी से सिंबल मिलने के बाद पुरुषोत्तम कुमार के समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है. जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि पुरुषोत्तम कुमार से उनकी मुलाकात पत्रकारिता क्षेत्र में ही हुई थी. इस दौरान उन्होंने बख्तियारपुर क्षेत्र के लोगों की परेशानियों के बारे में बताया था. उन्होंने राजनीति में आने का निश्चय किया. जिसके बाद उन्होंने अपने इलाके में संगठन को उम्मीद से ज्यादा मजबूत किया. इसलिए पार्टी ने एक जमीनी कार्यकर्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है.
पप्पू यादव ने भरोसा जताया कि बख्तियारपुर सीट से इसबार जाप के प्रत्याशी पुरुषोत्तम कुमार रिकार्ड वोट से विजय हासिल करेंगे. पुरुषोत्तम कुमार ने भी कहा कि चुनाव को लेकर उनकी तैयारी पूरी हो गई है. जल्द ही वह अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने जायेंगे. उन्होंने कहा कि विरोधियों का इसबार चुनाव में वह ईंट से ईंट बजा देंगे.
इस अवसर पर गौड़ाबरम से पूर्व जदयू विधायक डॉ इजहार अहमद , राजद के प्रदेश महासचिव प्रभाष यादव और युवा राजद के प्रदेश महासचिव सोना पासवान, कांग्रेस से सर्वेश सिंह, समेत कई नेताओं ने 'जाप' की सदस्यता ली। मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अख़लाक़ अहमद मौजूद थे.