जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
27-May-2021 10:50 AM
PATNA : 32 साल पुराने मामले में जेल गए पूर्व सांसद पप्पू यादव को फिलहाल मधेपुरा की निचली अदालत से कोई राहत नहीं मिली है. पप्पू यादव की तरफ से आज मधेपुरा के एसीजेएम की कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई गई थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी. मधेपुरा के एसीजेएम अनूप कुमार सिंह ने पप्पू यादव को सेशन कोर्ट में अपील करने को कहा है.
आपको बता दें कि हाईकोर्ट की तरफ से बिहार में जिला स्तर पर कोर्ट की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया गया था. वर्चुअल मोड में केवल जरूरी मामलों के साथ-साथ दिल से जुड़े मामलों की सुनवाई निचली अदालत में आज से शुरू हो गई है जिसके बाद पप्पू यादव की तरफ से मधेपुरा की निचली अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी. लेकिन एसीजेएम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर राहत नहीं दी है.
पप्पू यादव के वकीलों की तरफ से फर्स्ट बिहार को जानकारी दी गई है कि अगले 1 से 2 दिन में आप मधेपुरा सेशन कोर्ट में पप्पू यादव की जमानत के लिए अर्जी लगाई जाएगी. वकीलों को उम्मीद है कि पप्पू यादव को न्याय मिलेगा और वर्षों पुराने इस मामले में कोर्ट जमानत दे सकती है.