Bihar Census 2027 : बिहार में इस बार होगा डिजिटल जनगणना, 33 सवालों से बनेगा नया डेटा बेस; जानिए क्या -क्या पूछा जाएगा Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Road Safety : पटना में इन जगहों पर लगने वाला है नया ट्रैफिक सिग्नल, टोटल 17 प्लेस तय; आप भी पढ़ें नाम Arrah Tanishq Robbery Case: बिहार के बहुचर्चित सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 24 अरेस्टिंग NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू BIHAR POLICE : बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026: 993 रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू, पात्रता और चयन प्रक्रिया
03-Jun-2021 10:32 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की रिहाई को लेकर जन अधिकार युवा परिषद की ओर से चरणबद्ध आंदोलन उनकी रिहाई तक जारी रहेगा। युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि युवा परिषद प्रदेश भर में प्रभातफेरी भी निकालेगी और उसमें पप्पू यादव के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम युवा परिषद के साथी करेंगे।
राजू दानवीर ने आगे कहा कि पप्पू यादव ने राजनीति में सेवा को शामिल कर उच्च मानदंड स्थापित करने का काम किया, जिस वजह से जब भी लोग मुसीबत में पड़ते हैं, तब उनकी जुबान पर उनका नाम होता है। पप्पू यादव की इस बढ़ती लोकप्रियता से सत्ता और विपक्ष दोनों घबरा गयी है। इसलिए एम्बुलेंस की चोरी करने वाले नेता मंत्री को छोड़ गहरी साजिश के तहत 32 साल पुराने मामले में उन्हें जेल भेजा, जो लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। इसकी भर्त्सना प्रदेश ही नहीं वैश्विक स्तर पर हुई और उन्हें जल्द रिहा करने की आवाज भी एकजुटता के साथ बुलंद हुई।
उन्होंने कहा कि जनता के सेवक और गरीबों के मसीहा पप्पू यादव की रिहाई के लिए जन अधिकार युवा परिषद् लगातार आंदोलन कर रही है। युवा परिषद् ने उनकी रिहाई की मांग को जनांदोलन बनाया और यह जन आंदोलन अब उन्हें रिहा करवा कर ही दम लेगी। यह प्रण हम सबों ने लिया है और इस पर हम अडिग हैं। दानवीर ने आगे कहा कि जन अधिकार युवा परिषद 5 जून को जाप द्वारा अस्पतालों की बदहाली के खिलाफ, कोरोना के मृतकों का मुआवजा अविलंब देने, कोरोना आदि महामारी के निःशुल्क इलाज, वैक्सिनेशन को और तेज करने के साथ पप्पू यादव की रिहाई के लिए होने वाले सामूहिक उपवास में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी।।