अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Aug-2020 02:52 PM
PATNA : बिहार विधानसभा को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. पूर्व सांसद पप्पू यादव की पार्टी एक कदम आगे ही चल रही है. पप्पू यादव ने अपनी पार्टी को लेकर एक बड़ा एलान किया है. पप्पू यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी इसबार के विधानसभा चुनाव में 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
जान अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने कहा है कि इसबार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है. विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बड़ा कमाल करने जा रही है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के 243 सीटों में से 150 सीटों पर जान अधिकार पार्टी इसबार अपना उमीदवार उतारेगी.
पप्पू यादव ने सभी सीटों पर चुनाव जीतने का दावा किया है. उन्होंने ये भी कहा है कि पटना जिले के सभी विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है. पप्पू यादव इससे पहले पप्पू यादव बिहार में तीसरा मोर्चा बनाने की बात कह चुके हैं. लेकिन जीतन राम मांझी के एनडीए में जाने की खबरों के बीच अब जाप ने भी ऐलान कर दिया है कि वह 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
हाल ही में एक दैनिक अखबार को दिए इंटरव्यू में पप्पू यादव ने कहा था कि "सियासत में जो भी आता है, वह मुख्यमंत्री बनने का सपना जरूर ही देखता है. देखना भी चाहिए, लेकिन फिलहाल मेरा सपना मुख्यमंत्री बनने का नहीं, बल्कि बिहार बदलने का है."
इसी इंटरव्यू में उन्होंने ये भी कहा कि, "लालू और नीतीश को हटा दीजिए, बिहार बदल जाएगा. 1990 से लेकर 2020 तक लालू और नीतीश का ही तो राज चल रहा है. जनता भी इस बात को समझ रही है, लेकिन आरजेडी को कांग्रेस ताकत देती आई है और जेडीयू को बीजेपी. जनता को बेहतर विकल्प मिलते ही वह इन दोनों से छुटकारा पा लेगी. बस विकल्प देने की बात है."