रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
17-Aug-2024 04:12 PM
By Tahsin Ali
SUPAUL: छातापुर के रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा शनिवार को छातापुर थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छातापुर,अंचल कार्यालय परिसर में भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण किया गया। छातापुर थाना में स्कूली बच्चों ने वृक्षारोपण के साथ-साथ थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार समेत अन्य पुलिस जवानों को स्कूली छात्राओं ने कलाई पर राखी बांध मिठाई खिलाकर रक्षा करने का शपथ दिलाई.
पनोरमा पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने थाना के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पौधा लगाकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों के कलाई पर राखी बांधी वहीं अंचल कार्यालय में भी फलदार वृक्ष लगाकर बच्चों ने सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाई इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश गुप्ता व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार,उप प्रमुख संजय यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
वही कार्यक्रम में छातापुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पनोरमा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सजगता पूर्वक फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना वाकई बहुत ही सराहनीय कार्य हैं इनका जितना भी तारीफ करे वह कम होगा.
वृक्षारोपण कार्य करने के संबंध में पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण के बिना हम सभी बिना सांस लिए एक पल भी नहीं रह सकते इसका उदाहरण कोरोना वायरस भी है जब आंक्सीजन के बिना कई जानें गई इसलिए हमारा एक ही लक्ष्य है कि छातापुर विधानसभा क्षेत्र में मिशन हरियाली के तहत लगभग तीन लाख वृक्षारोपण करें..
इसकी शुरुआत भी हमने छातापुर विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय के अमृत चौक पर बने संत अधिकलाल खेरवाड़ जी के प्रतिमा प्रांगण से कर चुके हैं जो कि बसंतपुर प्रखंड के परमानंदपुर,बनेलीपट्टी में भी पनोरमा ग्रुप वृक्षारोपण कार्य लगातार हर रविवार को मां के सम्मान में लगा रही हैं।
पौधारोपण कार्य में पनोरमा पब्लिक स्कूल के प्रार्चाय श्री सत्यैद्र सिंह, तौसिफ हुसैन, गुलजारी मिश्रा,छोटन मोदक, राहुल कुमार, नीरज, सरफराज खान, ललित भूसकुलिया,राजू खान, अरुण यादव,बंधन,जारा प्रवीण समेत पनोरमा पब्लिक स्कूल के तमाम कर्मी मौजूद थे।





