होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
21-Sep-2023 02:26 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: आगामी 29 सितंबर से पूर्णिया में पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का आगाज होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले स्कूलओं और क्लबों की टीमों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं ऐसे में इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दो हजार से अधिक खिलाड़ी पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 में भाग ले रहे हैं।
पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6 की शुरुआत 29 सितंबर से पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में आयोजित होने जा रही है। बिहार अंडर 16 वर्ग चयन समिति के पूर्व सदस्य व ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक सह पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने बताया कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 से जुड़े पदाधिकारी, विभिन्न खेलों के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पनोरमा स्पोर्ट्स के विभिन्न खेलों के विद्यालय प्राचार्य महोदय/महोदया, टीम मैनेजर एवं कप्तान के समक्ष खेलों का ड्रॉ के माध्यम से आमंत्रित क्रिकेट टीम, फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के टाईसीट भी बनाई जाएगी।
पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में आयोजित होने वाले बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, फुटबॉल, क्रिकेट के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों की बैठक बुलाई गई है। जिसके लिए विभिन्न खेलों का टाईसीट ड्रॉ के माध्यम से बनाने की प्रक्रिया 22/09/2023 को शाम 4:00 बजे पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में होगी।