ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / news / पनोरमा परिवार ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पनोरमा परिवार ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

07-Feb-2022 05:48 PM

PURNEA: भारत रत्न और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। पनोरमा ग्रुप की ओर से भी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई। उनको याद करते हुए पनोरमा परिवार ने नमन किया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।


पूर्णिया स्थित पनोरमा ग्रुप के मुख्य कार्यालय में भारत रत्न व स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान पनोरमा परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। 


पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा एवं समस्त कर्मचारियों ने जिला स्कूल रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के कार्यालय में भारतरत्न, पद्म विभूषण, पद्मश्री, दादा साहब फाल्के, नेशनल फिल्म अवार्ड जैसे अनेकों सम्मान से सम्मानित भारत की गौरव, सुरों की देवी एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। संजीव मिश्रा ने कहा कि लता मंगेशकर के चाहने वाली पूरी दुनिया आज उनके निधन से स्तब्ध हैं। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।