ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में तेजस्वी के साथ क्यों गए नीतीश? गिरिराज...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में तेजस्वी के साथ क्यों गए नीतीश? गिरिराज ने बताई इसके पीछे की असली वजह

25-Sep-2023 02:58 PM

By First Bihar

PATNA: अमूमन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने वाली बीजेपी को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चौंका दिया। पटना में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह में नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी के साथ पहुंच गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में नीतीश के शामिल होने को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया और नीतीश की बीजेपी से नजदीकी बढ़ने की बात कही जाने लगी हालांकि बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में शामिल होने के पीछे का असली मकसद बता दिया है।


गिरिराज सिंह ने ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि नीतीश कुमार पंडित दीनदयाल को  माला डालने नहीं गए थे बल्कि आरजेडी को डराने के लिए गए थे। गिरिराज ने कहा कि बिहार में कानून राज की परिभाषा बदल गई है। राहुल गांधी अमेठी से तो चुनाव हार गए, केरल गए, अब मुंबई से लड़ाना चाहिए। अब नीतीश कुमार संयोजक बनने की कोशिश कर रहे हैं। 


उधर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी सभी कयासों पर विराम लगा दिया है और कहा है कि नीतीश कुमार नाक भी रगड़ लेंगे तो भी उनकी वापसी एनडीए में नहीं होने वाली है। सुशील मोदी ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि नीतीश राजीनितिक बोझ हो गए हैं और बीजेपी की ऐसी कोई मजबूरी नहीं कि वह नीतीश का बोझ सिर पर लेकर घूमे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हरियाणा में आयोजित देवीलाल की जयंती पर आयोजित रैली में शामिल होना था लेकिन वहां नही जाकर नीतीश कुमार तेजस्वी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में पहुंच गए थे।