Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
15-Jan-2021 09:07 AM
DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, पंचों के दबाव में आकर नाबालिग रेप पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. गंभीर स्थिति में उसे DMCH में भर्ती कराया गया है. बता दें कि छह माह पहले नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था. इस मामले में आरोपित के खिलाफ कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आरोपित फिलहाल जेल में है. इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलायी गयी थी. इसमें पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था.
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलायी गयी थी. इस दौरान पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गयी. इसी डर से उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.
इधर मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई है. मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है.