पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
20-Jul-2021 02:02 PM
By Ranjan Kumar
ROHTAS: अप्रैल 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद सासाराम के दरिगांव में बीते रविवार को 6 मुखिया, एक पैक्स अध्यक्ष सहित 19 लोग शराब पीते पकड़े गये थे। इस मामले में इन छह मुखिया पर अब बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। वही अब इन्हें पंचायत परामर्श समिति के अध्यक्ष पद से भी हटाया जाएगा।
इसे लेकर डीएम धर्मेंद्र कुमार ने पंचायती राज विभाग को पत्र लिखा है साथ ही सासाराम प्रखंड के बीडीओ को संबंधित मुखिया को परामर्श समिति से हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद अब मुखिया को परामर्श समिति से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार और प्रशासन कृत संकल्प है। ऐसी स्थिति में इस तरह के लोग को पंचायत के सलाहकार समिति में रखना उचित नहीं है। इसके लिए वे विभाग के वरीय अधिकारियों को पत्र लिख रहे हैं ताकि जल्द से जल्द इन पर कार्रवाई की जाए।
डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुखिया पर पंचायत की जिम्मेदारी होती है। सरकार ने शराबबंदी लागू करने में मुखिया से सहयोग की उम्मीद की थी। जिस तरह से शराब पीते मुखिया,पैक्स अध्यक्ष समेत 19 लोग पकड़े गये यह बेहद गंभीर मामला है।
डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि वे इस मामले पर कार्रवाई करेंगे क्योंकि मुखिया पंचायत परामर्शी समिति के अध्यक्ष होते हैं। ऐसे में उन्हें पद से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विभाग को भी पत्र लिखा गया है। उम्मीद है जल्द ही इस पर कार्रवाई होगी। शराबबंदी कानून का मजाक उड़ाने का काम किया गया है। यह बेहद गंभीर मामला है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि दरिगांव में रविवार को शराब पीते 6 मुखिया, एक पैक्स अध्यक्ष सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
