ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / पंचायत चुनाव : पटना में आज से उम्मीदवार करेंगे नामांकन, दूसरे चरण में...

पंचायत चुनाव : पटना में आज से उम्मीदवार करेंगे नामांकन, दूसरे चरण में पालीगंज में है चुनाव

07-Sep-2021 07:26 AM

PATNA : बिहार अब धीरे-धीरे पंचायत चुनाव को लेकर एक्टिव होता दिख रहा है पटना में भी आज से उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने 177 ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर दी है ऑब्जर्वर को पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान पैनी नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है आयोग ने सोमवार को दूसरे चरण की अधिसूचना जारी कर दी


दूसरे चरण में पटना के पालीगंज में भी चुनाव होना है, लिहाजा आज से पालीगंज के लिए उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे। पटना जिले में 10 चरणों में पंचायत चुनाव होना है। शुरुआत पालीगंज प्रखंड से होगी। यहां दूसरे चरण में मतदान होना है। पालीगंज की 23 पंचायतों के लिए नामांकन 7 से 13 सितंबर तक होगा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 13 से 16 सितंबर तक, नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन 16 से 18 सितंबर तक, मतदान 29 सितंबर को और मतगणना 1 और 2 अक्टूबर होगी। सोमवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने तैयारी का जायजा लिया। पालीगंज प्रखंड की 23 पंचायतों के 191 भवनों में 335 मतदान केंद्र बनेंगे। 



पटना जिले में पंचायत चुनाव कराने के लिए 25 हजार अधिकारियों और कर्मियों का 14 से 24 सितंबर तक दो पाली में ट्रेनिंग होगा। पटना हाईस्कूल गर्दानीबाग, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दनीबाग, कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय यारपुर, राजकीय बालक उच्च मध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर, केबी सहाय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेखपुरा, राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बीएन कॉलेजिएट उच्च माध्यमिक विद्यालय बांकीपुर में प्रशिक्षण होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए जिन 170 ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है उनको 7 और 10 सितंबर के दिन आयोग की तरफ से ब्रीफ किया जाएगा। ऑब्जर्वर ना केवल उम्मीदवारों के क्रियाकलापों पर नजर रखेंगे बल्कि उम्मीदवारों के दोस्तों रिश्तेदारों के खर्च पर भी उनकी पैनी नजर होगी। ऑब्जर्वर की तरफ से तैयार रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी और वोटिंग के दिन अपने दौरे के कार्यक्रम को भी गोपनीय रखेंगे।