ब्रेकिंग न्यूज़

क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र

पंचर बनाते हैं नीतीश ! सम्राट चौधरी बोले ... लालू के पास हैं वोट बैंक, लेकिन नहीं है कोई PM फेस

08-Jun-2023 11:37 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक होनी है। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं।  इससे पहले यह बैठक 12 जून को होनी थी लेकिन इस दिन कई नेताओं की मौजूदगी नहीं रहने के कारण डेट बदल दिया गया। वहीं, दूसरी तरह विपक्ष की इस बैठक को लेकर भाजपा सवाल उठा रही है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को पंचर में लगने वाला चिप्पी बताया हैं। 


दरअसल, सम्राट चौधरी से जब यह सवाल किया गया कि नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर डेट तय कर लिया है और यह बैठक पटना में ही होनी है तो इसके जवाब में सम्राट ने कहा कि - नीतीश कुमार का कोई वजूद नहीं रह गया है वो बस अब पंचर में चिप्पी बनकर रहे गए हैं। ये उनके साथ  जाकर एकजुटता की बात कर रहे हैं जिनकी हवा पहले ही निकल गयी है। इनसे कुछ भी नहीं होने वाला है। 


वहीं, सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि, अगर उनके अंदर ताकत बचा है तो विपक्षी दलों की बैठक से पहले यह बता दें कि उनके 14 दलों के पार्टियों में कौन प्रधानमंत्री फेस होंगे। इनको खुद मालूम है कि इनके पास कोई भी चेहरा नहीं है, बस ये लोग जनता को बरगला रहे हैं। लेकिन, इससे जनता फुसलाने वाली नहीं है। इस बार भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार में आने वाली है। 


सम्राट ने कहा कि - नीतीश कुमार कितनी भी विपक्षी एकता की बात कर लें लेकिन हकीकत यही है कि इन्होंने किसी का भी भरोसा नहीं जीता है। नीतीश कुमार का कैरेक्टर और इतिहास को सब जानते हैं। इनमें कोई एकजुटता नहीं हो सकती है और न ही होने की कोई संभावना नजर आ रही है। एक बैठक होने से पहले 3 बार तारीख बदली। अब देखिए आगे क्या होगा। 


इधर, लालू यादव के बिहार में मौजद रहने की बात को लेकर सम्राट ने कहा कि, लालू यादव के आने से कुछ भी फर्क नहीं पड़ने वाला है। लालू के पास वोट बैंक है इसमें कहीं से कोई दोहराई नहीं है , लेकिन नीतीश कुमार अपना वजूद खो चुके हैं। लालू के साथ रहने के बाद भी भाजपा उनको हरा चुकी है। इस बार भी इनका वहीं हाल होगा।