बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
21-Mar-2020 08:16 PM
By PANKAJ
PATNA : पटना जिला प्रशासन और दानापुर रेल मंडल को बड़ी चुनौती मिलने वाली है। देश के अंदर सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के मुंबई से 5000 बिहारी यात्रियों से भरी स्पेशल ट्रेनें दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली है। सभी यात्रियों को जांच के बाद उनके घरों की ओर रवाना किया जाएगा। वहीं अगर कोई कोरोना संदिग्ध पाया जाता है तो उसके लिए रेलवे ने विशेष आइसोलेशन सेंटर तैयार किया है।
देश भर में कल भले ही जनता कर्फ्यू का एलान किया गया है । पीएम मोदी की अपील पर लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे लेकिन इन सब के बीच पटना जिला प्रशासन और दानापुर रेल मंडल को बड़ी चुनौती मिलने जा रही है। मुंबई से बिहार के यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन दानापुर स्टेशन पहुंचने वाली है। ये स्पेशल ट्रेनें रविवार और सोमवार को दानापुर पहुंचेंगी। ऐसे में ट्रेन से उतरने वाले सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट होगा और अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उसे आइसोलेश वार्ड में डाला जाएगा।
पटना के डीएम कुमार रवि और एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने शनिवार को दानापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि इस दौरान जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त मेडिकल टीम दानापुर पहुंचने वाले सभी यात्रियों की जांच करेगी। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गयी है। वहीं दानापुर रेल मंडल के डीआरएम सुनील कुमार ने बताया कि रेलवे ने इस स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है। दानापुर के लखनीबिघा स्थित नयी बने रेलवे क्वार्टर में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है जहां अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उसे आइसोलेट किया जाएगा।
बता दें कि देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पूरे देश भर में मरीजों की संख्या 325 हो गई है।कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, जहां अभी तक 63 मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक की मौत हो गई है। मुंबई में तमाम मॉल और होटल बंद हो चुके हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार विशेष ट्रेनों के जरिए बिहार के लोगों को घर वापस भेज रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...