TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
12-Feb-2024 06:27 PM
By First Bihar
PATNA: एनडीए की नई सरकार के फ्लोर टेस्ट के दो दिन पूर्व तमाम राजद विधायकों को तेजस्वी यादव ने नजरबंद कर दिया था। लेकिन बड़े ही नाटकीय ढंग से अंतिम समय में शिवहर के विधायक चेतन आनंद राजद को छोड़कर नीतीश खेमे में चले गये। वही राजद के दो अन्य विधायक नीलम देवी और प्रहलाद यादव भी विधानसभा में विपक्ष की जगह सत्ता पक्ष के साथ जाकर बैठ गए। जिससे तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद सहित राजद के तमाम नेताओं को बड़ा झटका लगा। जिसके बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नयी सरकार ने सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया।
विधानसभा में जाने से पहले चेतन आनंद ने राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा की ठाकुर का कुआं वाली कविता की याद ताजा करा दी। सोशल मीडिया पर लिखा कि ठाकुर के कुएं में बहुत पानी है सबको पिलाना है। वही विधानसभा से बाहर निकलने के बाद कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने घर पर नजरबंद कर रखा था। मैं अपने परिवार से मिलना चाहता था लेकिन मिलने नहीं दिया जा रहा था। मुझे कई घंटों तक वही रोका गया। हम घर जाने की मांग करते रहे लेकिन मिलने नहीं दिया गया।
जब मेरे भाई ने पुलिस से शिकायत की तब जाकर मुझे परिवार से मिलने दिया गया। हमलोगों को ठाकुर का कुँआ की वजह से मेरे पिता को गलत गलत बात बोला गया मुझे बेवकूफ बोला गया। मैं यही कहना चाह रहा था कि एक जाति सूचक शब्द यदि है जो 1970 में लिखी गयी है जो जरूरी नहीं है कि 2023 में भी अप्लाई हो। हमने सिर्फ यही बात रखी जिसकी वजह से जो चाटुकारिता करने वाले लोग हैं वो मेरे विरोध में खड़े हो गये। राजद के चाटुकारिता करने वाले नेताओं ने ऐसा माहौल बनाया कि वहां रहना मुश्किल हो गया था।