ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Bihar Crime News: सारण में पुलिस के विशेष अभियान में 32 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं. इसके साथ ही अभियान के दौरान अवैध शराब औप हथियार भी बरामद किए गए हैं.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने 27 मार्च को व्यापक अभियान चलाया। एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर जिलेभर में की गई कार्रवाई के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 32 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपितों में शराब सेवन के 16, शराब कारोबार के 5, वारंट के 1, हत्या के प्रयास के 2, चोरी के 2, आर्म्स एक्ट के 4 तथा अन्य मामलों के 2 आरोपी शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब भी बरामद की।


इसके अलावा एक देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस, एक चारपहिया वाहन, 640 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इसी क्रम में यातायात नियमों के अनुपालन को को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। 


इस दौरान 157 वाहनों से कुल 3 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता