ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बौखलाए पाकिस्तान ने ट्रेन के बाद बंद की भारत के साथ सभी बस...

बौखलाए पाकिस्तान ने ट्रेन के बाद बंद की भारत के साथ सभी बस सेवा

10-Aug-2019 08:46 PM

By 7

DESK : जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 जाने के मामले को लेकर इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. जहां पाकिस्तान की ओर से समझौता एक्सप्रेस के बाद पाकिस्तान की ओर से अब भारत के लिए सभी बस सेवाओं को रोक दिया गया है. पाकिस्तान ने लाहौर-दिल्ली बस सेवा को कल ही रोक दिया था. जिसके बाद आज पाकिस्तान ने लाहौर-अमृतसर और ननकाना साबिह-अमृतसर बस सेवा को भी रोक दिया गया है. दरअसल, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान एक के बाद एक फैसले ले रहा है. इससे पहले पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस को रोकने का ऐलान किया था. अमृतसर-लाहौर के बीच चल रही बस सेवा पंज-आब एक्सप्रेस शनिवार को खाली लौटकर आई. खबर है कि पाकिस्तान ने इस सेवा को बंद करने का फैसला किया है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. बीते दिनों दिल्ली-लाहौर के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को पाक ड्राईवर और गार्ड ने भारत लाने से इनकार कर दिया गया था. बाद में भारतीय रेलवे ने इंजन समेत टीम भेजकर ट्रेन की भारत वापसी कराई थी. अमृतसर लौटे बस के ड्राइवर ने बताया कि वह बस लेकर लाहौर के टर्मिनल पहुंचे. यहां टर्मिनल के अधिकारी ने उन लोगों को बस निलंबित किए जाने की बात कही और उन्हें वहां से वापस जाने को कहा. ड्राइवर ने उनसे लिखित आदेश मांगा, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. हालात देखते हुए बस ड्राइवर खाली बस लेकर लाहौर से अमृतसर वापस आ गया.