ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए एयरस्पेस खोलने से किया...

पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए एयरस्पेस खोलने से किया इनकार

07-Sep-2019 07:40 PM

By 17

DESK: पाकिस्तान की वजह से अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को और दो घंटे हवा में रहना पड़ेगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को आइसलैंड, स्विटजरलैंड और स्लोवेनिया के दौरे पर जाने वाले हैं. पाकिस्तान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए एयरस्पेस खोलने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान भारत को अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दे सकता है. राष्ट्रपति इस दौरे में इन देशों के साथ भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर भारत का पक्ष रखेंगे. इसके अलावा इन देशों के साथ व्यापार समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी. बता दें कि इसी साल फरवरी में बालाकोट में भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था. पाकिस्तान ने लंबे समय तक अपना एयरस्पेस बंद रखने के बाद इसे खोला था. पाकिस्तान अपने एयरस्पेस का रणनीतिक इस्तेमाल करता रहता है. इसी वर्ष जून में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शिरकत करने जाना था. तो वही पाकिस्तान ना नुकुर करने के बाद पीएम मोदी के लिए एयरस्पेस खोलने पर राजी हुआ था. लेकिन पीएम मोदी ने पाकिस्तान के एयरस्पेस से न गुजरने का फैसला लिया था और वे दूसरे रास्ते से किर्गिस्तान पहुंचे थे. बता दें कि पाकिस्तान ने ये फैसला तब लिया था जब भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 नहीं हटाया था.