ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / बौखलाये पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, कहा- ‘भारत के लिए पाक का एयरस्पेस...

बौखलाये पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, कहा- ‘भारत के लिए पाक का एयरस्पेस पूरी तरह से बंद करने पर विचार’

28-Aug-2019 08:38 AM

By 13

DESK: जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है. कश्मीर के मसले पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान की हेकड़ी कम नहीं हुई है, और वो लगातार भारत को धमकी दे रहा है. इमरान खान के एक मंत्री ने भारत के लिए पाक के एयर स्पेस को पूरी तरह से बंद करने की गीदड़भभकी दी है. इमरान खान कैबिनेट में साइंस एवं टेक्नोलॉजी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि, 'प्रधानमंत्री (इमरान खान) भारत के लिए हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहे हैं. अफगानिस्तान में व्यापार करने के लिए भारत पाकिस्तान के जिस सड़क मार्ग का इस्तेमाल करता है, उसे भी पूरी तरह बंद किए जाने पर विचार किया जा रहा है. कैबिनेट मीटिंग में इन सभी फैसलों के कानूनी पहलुओं पर भी मशवरा किया गया. मोदी ने शुरू किया है, हम समाप्त करेंगे.' आपको बता दें कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में अपने एयरस्पेस को भारतीय विमानों के लिए बंद कर दिया था. लेकिन उसका यह दांव उल्टा पड़ गया था. पाकिस्तान को एयर स्पेस बंद करने पर 688 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था, जो भारत की तुलना में 200 करोड़ ज्यादा था. 140 दिन अक्ल ठिकाने आने के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस खोल दिया था.