ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी

पैसे लेकर बीजेपी ने विधायकों को बनाया मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने जातिवाद किया, PM को सबूत सौपेंगे विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू

पैसे लेकर बीजेपी ने विधायकों को बनाया मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने जातिवाद किया, PM को सबूत सौपेंगे विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू

11-Feb-2021 04:26 PM

PATNA : बिहार बीजेपी को चला रहे नेताओं ने विधायकों से पैसे लेकर उन्हें मंत्री बनाया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी जाति के लोगों को मंत्री बनवाया है. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर बिफरे विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने एक बार फिर ये सनसनीखेज आरोप लगाया है. विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा है कि वे सारे सबूतों के साथ प्रधानमंत्री से मिलेंगे और उन्हें बिहार बीजेपी में चल रहे खेल से अवगत करायेंगे.


ज्ञानू के सनसनीखेज आरोप
दरअसल बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के दिन से ही विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. ज्ञानू ने कहा कि उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को फोन कर ये पूछा था कि आखिरकार किस आधार पर नये मंत्रियों को चुना गया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने ज्ञानू को बताया कि नीतीश कुमार उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करना चाहते थे. इसलिए ज्ञानू मंत्री नहीं बनाये गये. ज्ञानू ने कहा कि ये हैरान करने देने वाली बात है.


प्रधानमंत्री से मिलेंगे ज्ञानू
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि बिहार बीजेपी में पैसे लेकर विधायकों को मंत्री बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बेतिया और मोतिहारी जिले से केवल अपनी ही जाति के लोगों को सरकार में मंत्री क्यों बनाया.संजय जायसवाल को इसका जवाब देना चाहिये. ज्ञानू ने कहा कि अगर प्रदेश अध्यक्ष की बात कोई नहीं मानता है तो वह इस्तीफा कर दें.


विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि वे बिहार में बीजेपी को बचाना चाहते हैं. इसलिए वे प्रधानमंत्री से मिलकर सारी बातों से उन्हें अवगत करायेंगे. ज्ञानू अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड़्डा से भी मिलेंगे और उन्हें भी सारी चीजों की जानकारी देंगे. पार्टी अगर इसी तरह चलेगी तो उसका डूबना तय है. बीजेपी का मूल वोट बैंक सवर्ण तबका रहा है लेकिन दो दो डिप्टी सीएम बनाये गये और उनमें से एक भी सवर्ण नहीं है.


प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के गंभीर आरोपों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी के 74 विधायक हैं. सबको मंत्री बनाना संभव नहीं है. हर विधायक मंत्री बनना चाहता है कि लेकिन सब की इच्छा पूरी कर पानी पार्टी के लिए मुमकिन नहीं है. संजय जायसवाल ने कहा कि ये मामला परिवार के अंदर का मामला है इसलिए इसे तूल नहीं देना चाहिये.