ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / 1 करोड़ रुपए के लिए बच्चे का अपहरण, मामा-मौसा और बैंक मैनेजर के...

1 करोड़ रुपए के लिए बच्चे का अपहरण, मामा-मौसा और बैंक मैनेजर के बेटे ने किया अगवा

03-Sep-2020 09:08 AM

MUZAFFARPUR: पैसों के लिए अपने ही मामा और मौसा ने बच्चे का अपहरण कर लिया. इसके एवज में 1 करोड़ रुपए फिरौती मांग रहे थे. इस अपहरण कांड में एक बैंक मैनेजर का बेटा भी शामिल था. पुलिस ने सभी को शिवहर और मुजफ्फरपुर के अलग-अलग एरिया से गिरफ्तार किया है. साहेबगंज के जिराती टोला से चाहत कुमार को अगवा किया था.

शिवहर में था बच्चा

पुलिस ने अगवा बच्चे को शिवहर के तरियानी के पचरा गांव से बरामद किया है. गिरफ्तारी के बारे में एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि चाहत के रिश्ते के मामा और सगे मौसा ने मिलकर अपहरण की साजिश रची थी. वे चाहत के नाना योगेंद्र राय की संपत्ति पर नजर गड़ाए हुए थे. नाना ने मई 2020 में चाहत के नाम पर कुछ जमीन गिफ्ट की थी. इसको लेकर विवाद हो गया था. चाहत के मौसा सुरनर राय और मामा मुनीलाल राय ने संपत्ति के लिए चाहत के अपहरण की साजिश रची. इसमें मुनीलाल राय ने अपने दोनों बेटों रोहित और राहुल कुमार को भी शामिल किया. इन दोनों ने अपने दोस्त को शामिल किया और वारदात को बीते 30 अगस्त को अंजाम दे दिया. 

बैंक मैनेजर का बेटा भी था शामिल

इस अपहरण कांड में पारू में स्थिति एक बैंक मैनेजर का बेटा अभिनव जायसवाल भी शामिल था. उसे जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने सारा राज खोल दिया. उसने बताया कि अगवा चाहत को शिवहर के तरियानी के पचरा गांव में छिपाया गया है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर बरामद कर लिया.