ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / पैसे लेकर हो रही विधानसभा और विधान परिषद में बहाली, राबड़ी देवी ने...

पैसे लेकर हो रही विधानसभा और विधान परिषद में बहाली, राबड़ी देवी ने सदन में लगाया खुल्लम खुला आरोप

25-Feb-2020 09:33 PM

PATNA : बिहार विधानसभा और विधान परिषद में पैसे और धांधली के दम नियुक्ति हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने यह आरोप लगाया है। बिहार विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलते हुए राबड़ी देवी ने यह गंभीर आरोप लगाया। राबड़ी देवी ने कहा कि विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक में पैसे के दम पर बहाली की जा रही है। राज्य के अंदर दारोगा बहाली में भी पैसे लेकर सेटिंग का खेल जारी है। योग्य उम्मीदवारों को नौकरियां नहीं मिल रही है और बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। 


विधान परिषद में राबड़ी देवी ने जब पैसे लेकर बहाली का आरोप लगाया तब सत्ता पक्ष की तरफ से इस पर आपत्ति जताई गई। बीजेपी के एमएलसी रजनीश कुमार सदन में उठ खड़े हुए और उन्होंने राबड़ी देवी की तरफ से लगाए गए आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। कार्यकारी सभापति हारून रशीद मामले की गंभीरता को समझ गए और किसी तरह सब कुछ शांत कराने लगे। राबड़ी देवी के आरोप पर विधान परिषद में जिस वक्त हंगामा हो रहा था उस वक्त आरजेडी के एमएलसी सुबोध राय भी पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में उठ खड़े हुए। काफी हो हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। 


राबड़ी देवी से पहले भी आरजेडी के कई नेता विधानसभा और विधान परिषद में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा चुके हैं। विधानमंडल में नियुक्ति प्रक्रिया के लिए निजी एजेंसी का चयन किया गया था, जिस पर कई सदस्यों ने अपनी आपत्ति जताई थी। अब राबड़ी देवी ने जिस तरह पैसे लेकर बहाली करने का आरोप लगाया है वह इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ेगा। राबड़ी देवी के आरोप लगाने के बाद जब सदन की कार्यवाही खत्म हुई तो सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के सदस्यों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा गरम रही। चर्चा है कि परिषद में मजबूत पकड़ रखने वाले लोग अपने करीबियों की नियुक्ति चुपके से करा रहे हैं।