बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
09-Aug-2023 04:42 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव सूबे में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का लगातार दावा करते हैं। तेजस्वी इसमें सुधार को लेकर बैठक भी करते हैं और नई योजनाओं का भी निर्माण करते हैं। ग्रामीणों स्तर पर स्वास्थ्य सेवा में सुधार को लेकर विभाग ने मंत्री के आदेश पर मिशन - 60 की भी शुरुआत की। लेकिन, अब इस योजना के शुरू हुए लगभग 2 से 3 महीने बीते ही होंगे कि अब हर जगह से इसकी शिकायते मिलनी शुरू हो गई। इसी कड़ी में ताजा मामला वैशाली से जुड़ा हुआ है। यहां सदर अस्पताल में अंदर घुटनों तक पानी पहुंच गया। जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और डॉक्टरों को भी इसी पानी में इलाज करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, हाजीपुर सदर हॉस्पिटल की जहां इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में बरसात के पानी अपना डेरा जमा लिया है। मजबूरन इमरजेंसी पेशेंट को परिजन पानी के बीच सही पकड़ा कर लाते और ले जाते दिख रहे हैं। हालाँकि, हॉस्पिटल के मेडिकल कर्मी इस घटने भर पानी में भी मरीजों का इलाज करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन, इसके बाबजूद दोनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, हाजीपुर के रिहायशी इलाके में भी बरसात के पानी ने सड़क को पूरी तरीके से डुबा दिया है। सड़के तालाब जैसा दिख रहा है इसी बरसात के पानी के बीच कार- मोटरसाइकिल और शहर के लोग आते जाते दिख रहे हैं। जिनको सदर हॉस्पिटल में इलाज के लिए आना होगा तो इसी तलाब जैसी सड़कों पर लगे जलजमाव से होकर जाएंगे।
आपको बताते चलें कि, पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही रुक-रुक कर झमाझम बारिश के कारण हाजीपुर शहर के रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है, मजबूरन बेब्स और लाचार लोग इमरजेंसी इलाज के लिए अस्पताल पानी टैंकर पहुंच रहे हैं। जरूरतमंद सामान लाने के लिए लोग मार्केट निकल रहे हैं। सरकारी दफ्तर आने-जाने के लिए लोग निकल रहे हैं नहीं तो जल जमाव के कारण लोगों का हाल हो चुका है।