मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Oct-2024 02:39 PM
By First Bihar
DESK : कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा से नामांकन भर दिया है। यह सीट उनके भाई और लोकसभा सांसद राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद खाली हो गई थी।नामांकन के दौरान प्रियंका के साथ सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सहित कई सीनियर नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले प्रियंका गांधी ने वायनाड में रोड शो किया, जिसमें इलाके के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सुबह 11 बजे के बाद कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो की शुरुआत की। रोड शो के बाद प्रियंका ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार मैं आपसे खुद के लिए समर्थन मांग रही हूं और उम्मीद कि आप अपना समर्थन मुझे देंगे।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में नामांकन भरने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले 35 साल से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं। यह पहली बार है, जब मैं आपके समर्थन की मांग अपने लिए कर रही हूं। यह एक बहुत ही अलग एहसास है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया।
बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा वायनाड उपचुनाव की घोषणा के तुरंत बाद, कांग्रेस ने ऐलान कर दिया था कि प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से उम्मीदवार होंगी। कांग्रेस द्वारा वायनाड से AICC महासचिव को मैदान में उतारे जाने के बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन क्षेत्र में पोस्टर लगाए थे, जिन पर "वायनाडिंते प्रियांकरी (वायनाड की प्रिय)" लिखा था। पिछले हफ्ते चुनाव आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया और इसके साथ ही प्रियंका गांधी के केरल निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी शुरुआत के लिए मंच तैयार हो गया है, जहां से वह सक्रिय राजनीति में शामिल होने के लिए तैयार हैं।