महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
18-Feb-2021 08:07 AM
PATNA : राजधानी पटना में बाइक चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है. पत्रकार नगर के मुन्ना चक के रहने वाले एक युवक अभिषेक कुमार की बाईक पिछले दिनों चोरी हो गई. अभिषेक की बाइक को जिन चोरों ने उड़ाया था, उन्होंने रजिस्ट्रेशन नंबर से अभिषेक का मोबाइल नंबर निकाला और फिर उनसे वीडियो कॉल किया. वीडियो कॉल कर बाइक चोरों ने अभिषेक से 12 हजार की डिमांड रखी, लेकिन वीडियो कॉल करना इन बाइक चोरों को भारी पड़ गया. अभिषेक ने वीडियो कॉलिंग के दौरान स्क्रीनशॉट ले लिया और इसी स्क्रीनशॉट के जरिए पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई.
दरअसल 25 जनवरी को अभिषेक की बाइक मुन्ना चौक इलाके से चोरी हुई थी. इसके बाद उसने पुलिस में कंप्लेंट भी दर्ज कराई लेकिन बाइक का कोई अता पता नहीं लगा. बाइक चोरी करने वाले नीतीश और रोहित नालंदा जिले के रहने वाले हैं. इन दोनों ने बाइक चोरी करने के बाद पहले उसका नंबर बदला फिर उसकी रिमोडलिंग करा दी. बाद में रजिस्ट्रेशन नंबर से बाइक के मालिक अभिषेक का मोबाइल नंबर निकाला और उसे वीडियो कॉल भी कर डाला. वीडियो कॉल पर अभिषेक से 12 हजार की डिमांड पेटीएम के जरिए लेने की रखी, लेकिन अभिषेक की चालाकी से दोनों बाइक चोर पकड़े गए.
बाइक चोरी करने वाले नीतीश और रोहित का कॉन्फिडेंस इतना ज्यादा था कि उन्होंने सीधे वीडियो कॉल पर अभिषेक से डीलिंग शुरू कर दी. अभिषेक में जिस वक्त स्क्रीनशॉट लिया उस वक्त उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था, बाद में स्क्रीनशॉट अभिषेक में थानेदार मनोरंजन भारती को भेज दिया. पटना में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है. पुलिस ने नीतीश का फोटो मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. फोटो के आधार पर अशोकनगर के रोल नंबर 15 से पुलिस ने मंगलवार की रात नीतीश को गिरफ्तार किया और फिर उसकी निशानदेही पर रोड नंबर 14 से रोहित को भी पकड़ा. पुलिस ने अभिषेक को रोहित एक गौशाला से बरामद किया. अभिषेक की बाइक का नंबर भी बदला हुआ था. अब दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है.