बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
14-Jun-2024 10:05 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में पागल कुत्ते का आतंक जारी है। वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में एक पागल कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया है। ज्यादातर छोटे-छोटे बच्चों पर कुत्ते की हमला किया है। आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ते ने काट लिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग काफी डरे हुए हैं। घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
पागल कुत्ते के हमले से डीहपर निवासी दिनेश ठाकुर की तीन वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी, जितेंद्र कुमार के छह वर्षीय पुत्र मासूम कुमार व चार वर्षीय पुत्री नीशू कुमारी एवं भवानंदपुर पंचायत के पानापुर वार्ड नंबर 1 निवासी बटोरन महतो की 10 वर्षीय पुत्री आरुषि कुमारी,जोकिया के राजीव पासवान की तीन वर्षीय पुत्र शिवम कुमार,हरिहर साह के 36 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार व निरंजन तांती के 23 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार घायल हो गए हैं। सभी घायलों को वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पागल कुत्ता पीछे से चुपचाप हमला करता है। उसके बाद जख्मी करते हुए आगे की ओर भाग जाता है। जख्मी कुत्ते ने पहले डीह पर पंचायत में प्रवेश किया। उसके बाद भवानंदपुर पंचायत के पानापुर की तरफ भाग निकला। वीरपुर पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी नेहाल फारूक एवं स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज पीएचसी में किया गया है।
उन्होंने बताया कि एंटी रेबीज की सुई सभी को लगायी गयी है। पहला डोज प्रथम दिन, दूसरा डोज तीसरे दिन एवं तीसरा डोज सातवां दिन पड़ता है। पहला डोज सभी को दिया गया है। पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि दो दिन पहले भी करीम टोला में दो बकरी को आवारा कुत्ते ने अपना शिकार बनाया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यह मांग कि है कि आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए नहीं तो और कई लोगों को वो अपना शिकार बनाएगा।