बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
16-Oct-2022 12:26 PM
Saran : बिहार के सारण में एक हवलदार ने अपने सार्जेंट के जुल्मों से इस कधर परेशान हो गया कि उसने जहर खा लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला छपरा पुलिस लाइन का है, जहां पीड़ित हवलदार विभूति झा ने सार्जेंट मेजर से परेशान होकर जहर खा लिया। उन्होंने बताया कि सार्जेंट मेजर उसे अपने आवास पर बुलाकर चप्पल से मारा करता था। इस बार भी उसने पहले चप्पल चलाकर मारा साथ ही गाली गलौज करने के बाद निलंबित कर दिया।
पीड़ित हवलदार ने कहा कि सार्जेंट मेजर ने मुझे चप्पल से मारा और गाली गलौज किया। वह छुट्टी मांगने पर गाली देते हैं। एसपी के पास शिकायत किये तो कोई कार्रवाई नहीं हुआ, उल्टा झूठी शिकायत कर सर्जेंट मेजर ने निलंबित करा दिया। उन्होंने बताया कि सर्जेंट मेजर ने 10 दिन में आवास खाली करने को कहा साथ ही चेतावनी दी की यदि ऐसा नहीं करोगे तो सब समान फेंक देंगे। उन्होंने कहा था कि जाकर जहर खा लो। फिलहाल हवलदार का इलाज छपरा के सदर अस्पताल में चल रहा है।
हवलदार ने पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर और अन्य पदाधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि उनके दुर्व्यवहार से वह काफी मर्माहत थे। उसके बाद उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। वहीं इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों में काफी आक्रोश है और वह काफी संख्या में छपरा सदर अस्पताल अपने साथी को देखने के लिए पहुंच गए हैं।