Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट
10-Nov-2024 09:03 AM
By First Bihar
PATNA : पटना जिले में पैक्स चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। यहां 26 नवंबर से मतदान शुरू होगा। इस बार तीन चरणों में चुनाव होगा। इसको लेकर 609 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 227 पैक्स में अध्यक्ष समेत प्रबंध कार्यकारिणी समिति का चुनाव होना है। अब इसको लेकर शनिवार को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों की बैठक की।
इस चुनाव को लेकर डीएम ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी है। 80 पैक्स में 26 नवम्बर को, 80 पैक्स में 29 नवम्बर को तथा 67 पैक्स में 03 दिसम्बर को मतदान होना है। लगभग 609 मतदान केन्द्र तथा 3 लाख 57 हजार 260 मतदाता हैं। डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को मतदान केन्द्रों तथा मतगणना केन्द्रों की जांच कर प्रतिवेदन भेजने को कहा है।
वहीं, इस चुनाव को लेकर 12 कोषांग बनाए गए हैं। ये हैं कार्मिक , वाहन , प्रशिक्षण, सामग्री , आदर्श आचार संहिता, व्यय लेखा अनुश्रवण, प्रेक्षक एवं प्रोटोकोल, विधि-व्यवस्था-सह-संचार व्यवस्था , मीडिया एवं आईईसी , हेल्पलाइन-सह-नियंत्रण कक्ष, मतपत्र-सह-मतपेटिका व वज्रगृह-सह-मतगणना कोषांग शामिल है। पैक्स चुनाव के लिए मतदान पांच चरणों में 26 नवंबर, 27 नवंबर, 29 नवंबर, 1 दिसंबर और 3 दिसंबर को होंगे। पहले चरण के लिए नामांकन 11 से 13 नवंबर तक, दूसरे चरण के लिए 13 से 16 नवंबर तक, तीसरे चरण के लिए 16 से 18 नवंबर तक, चौथे चरण के लिए 17 से 18 नवंबर तक और पांचवें चरण के लिए 19 से 21 नवंबर तक किए जा सकेंगे।
आपको बताते चलें कि, मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। हालांकि, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में मतदान शाम 3 बजे तक ही होगा। मतगणना मतदान के दिन या अगले दिन होगी। चुनाव आयोग ने पैक्स के लिए मतदाता सूची का प्रारूप भी जारी कर दिया है। इस पर 22 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद 25 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।