ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी

Home / news / पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी तीसरी बार बनीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल धनखड़ ने दिलायी...

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी तीसरी बार बनीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल धनखड़ ने दिलायी शपथ

05-May-2021 11:18 AM

DESK: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने लगातार तीसरे टर्म के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पद की शपथ दिलायी। एक बार फिर बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बन गयी है। कोरोना संकट और उसकी गाइडलाइन्स की वजह से शपथ ग्रहण समारोह छोटा ही रखा गया। ममता बनर्जी ने अकेले ही शपथ ली। उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली। इस दौरान मंच पर ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ही नजर आए।


 शपथग्रहण समारोह में टीएमसी नेता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी और पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ दिखें। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़े अंतरों से हराया। मतगणना के बाद तृणमूल के हिस्से में 213 सीटें और बीजेपी के हिस्से में 77 सीटें आईं जबकि लेफ्ट और अन्य को 1-1 सीट मिली।


शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोरोना के खिलाफ लड़ाई रहेगी। उन्होंने कहा कि हिंसा की घटना बर्दाश्त नही होगी और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी चुनाव के बाद हिंसा का मुद्दा उठाया।


ममता बनर्जी को अपनी छोटी बहन बताते हुए राज्यपाल ने उन्हें कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नसीहत दे डाली। राज्यपाल ने कहा कि कानून व्यवस्था का राज होना चाहिए उम्मीद है ममता संविधान के हिसाब से चलेगी। चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अभी तक सब कुछ चुनाव आयोग के अधीन था। चुनाव आयोग ने कई अधिकारियों को बदल दिया था। मैंने अभी शपथ ली है नए सिरे से व्यवस्था करूंगी। आज ममता बनर्जी ने अकेले ही शपथ ली। उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली। इस दौरान मंच पर ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ही नजर आए।