NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश
11-Nov-2024 02:41 PM
By First Bihar
BANAKA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना जाता है। इस बीच अब खबर यह है कि सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर भले हीं पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है पर दारू का कारोबार थम नहीं रहा। अब ऑक्सीजन चैंबर में छुपा कर ले जायी जा रही एक ट्रक विदेशी शराब बांका पुलिस ने भागलपुर-हंसडीहा एनएच पर जब्त कर लिया। इसके साथ ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का उद्भेदन किया गया। शराब की कीमत बाजार में करीब 1 करोड़ बताई जा रही है। शराब तस्करों का जुगाड़ देख कर पुलिस भी दंग रह गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस को शक नहीं हो इसलिए ऑक्सीजन के मीटर और अन्य उपकरण भी लगे हुए थे। इस ट्रक को जब थाना लाकर जांच किया गया तब ऑक्सीजन चैंबर से अंग्रेजी शराब कार्टन्स में शराब की 12204 बोतलें बरामद की गईं जिन में 6147 लीटर शराब भरी गई थी। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अब्दुल राजा, पिता अब्दुल मालिक, ग्राम झुमलीतलैया, थाना केमूरी, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बताया के रूप में की गई है।
वहीं, इस घटना को लेकर ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि शराब की यह खेप अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही थी जिसे बंगाल के रास्ते झारखंड होकर भागलपुर ले जाया जा रहा था। भागलपुर जाने के बाद गिरोह के सरगना उसे निर्देश देते कि शराब कहां डिलीवरी करना है। शराब को थाने में लाकर जांच की तो चैंबर से शराब कार्टून पर कार्टून निकलते गए तो सब सभी दंग रह गए। झारखंड में चुनाव है और जगह-जगह वाहनों की चेकिंग हो रही है। थानाध्यक्ष ने कहा, गिरफ्तार चालक से गिरोह के बारे में पूछताछ की जा रही है उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
इससे पहले मुजफ्फरपुर में भी गैस टैंकर से भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई थी। नागालैंड नंबर की घरेलू गैस टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त की गई। टैंकर में गैस की जगह उसके गुप्त तहखाने में शराब के कार्टन्स छिपाए गए थे। उत्पाद विभाग के मुताबिक शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपए थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से तीन धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया जो पंजाब और हरियाणा के रहने वाले थे। उत्पाद विभाग ने उसे जेल भेज दिया।