दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Jul-2020 02:44 PM
PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति ख़राब होती जा रही है. ये आरोप बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट कर नीतीश कुमार से पूछा है कि कटिहार के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से एक मरीज ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, बताइये कि कहाँ है आपका दुलारा स्वास्थ्य मंत्री ?
इससे पहले बीते दिन भागलपुर जिले से भी एक मामला सामने आया था. भागलपुर के मायागंज अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने आरोप लगाया था कि कोरोना मरीजों को डॉक्टर एक बार भी देखने नहीं आते हैं. मृतक बैंक कर्मचारी के घरवालों ने भी आरोप लगाया था कि सांस तेज चल रही थी मगर मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिला, इसलिए मौत हो गई.
भागलपुर जिले में 16 घंटे के अंदर कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 हो गई. इधर तेजस्वी यादव ने एक और ट्वीट कर सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा है कि "ये क्या हो रहा है नीतीश जी ? कहाँ है आपका दुलारा स्वास्थ्य मंत्री ? लोग मर रहे है. कटिहार के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की तड़प-तड़प कर मौत. पेट दर्द और खांसी की शिकायत पर मरीज को अस्पताल लाया गया था लेकिन कई घंटे बीत जाने के बावजूद डॉक्टर ने इलाज नहीं किया."
इस ट्वीट के साथ तेजस्वी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक महिला रोते-बिलखते नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा रहा है कि वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रही है 'हॉस्पिटल है ये ?' वह रोते हुए एक वार्ड में जाती है, जहां बेड पर एक मरीज पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. मरीज के स्वजन यह कह रहे हैं कि 'एक घंटा दे लेकर आये हैं, अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं है. हॉस्पिटल में कोई व्यवस्था नहीं है.'