BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
20-Dec-2024 02:31 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: बिहार के कैमूर में सरकारी योजनाओं में फर्जीवाडा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कैमूर के मोहनिया प्रखंड के कटरा कला पंचायत का है। जहां आवास योजना(pm aawas yojana) के नाम पर फर्जी तरीके से लाभ दे दिया गया है। जिसको लेकर कटराकला पंचायत के मुखिया ने बीडीओ(bdo) से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की घई। फिर मामला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास पहुंचा। जहां उन्होंने सुनवाई कर मामला को सही पाया और आदेश देते हुए मोहनिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी, आवास सहायक और लाभुक पर केस दर्ज कर राशि रिकवरी करने का आदेश दे दिया है।
दरअसल, कटराकला पंचायत के मुखिया कमलेश तिवारी ने बताया कि पंचायत के आवास सहायक प्रवीण कुमार ने बिना सूचना के आम सभा के रजिस्टर पर पहले कुछ और बाद में कुछ लिखकर बिना मुखिया को सूचना दिए ही आवास वितरण कर दिया। जिसका शादी नहीं हुआ उसको भी शादीशुदा दिखा कर आवास दे दिया गया। जिसकी शिकायत मुखिया ने बीडीओ से की थी लेकिन बीडीओ ने इसपर कोई एक्शन नहीं लिया।
जिसके बाद मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां केस किया। जिसपर सुनवाई करते हुए आवास सहायक के खिलाफ बीडीओ द्वारा कार्रवाई की गई है। फिर डीडीसी को शिकायत किया तो उन्होंने केस दर्ज कराने की बात कही है। इसमें फर्जी तरीके से 90 हजार रुपए उसके खाते में डालकर आवास सहायक द्वारा पैसा ले लिया गया है।
मोहनिया बीडीओ ने बताया 2024 में पांच आवास का लाभ उस पंचायत में दिया गया था। जिसमें प्रदीप कुमार साह शामिल है। उन्होंने अपना घर भी बना दिया। बाद में मुखिया ने शिकायत की कि जिसको पत्नी बनाकर उन्होंने आवास लिया है उनकी शादी उनके साथ नहीं हुई है। जांच के दौरान पता चला कि शादी होने वाली थी बाद में किसी कारणवश टूट गई। राशि वसूली के लिए नोटिस किया गया है। लोक शिकायत निवारण द्वारा भी केस दर्ज करने के लिए बोला गया है, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनिया, आवास सहायक और लाभुक का नाम शामिल है।