मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां
14-Dec-2024 10:38 AM
By First Bihar
DESK : ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के पूर्व रिसर्चर और व्हिसलब्लोअर सुचीर बालाजी सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए हैं। ऐसी चर्चा है कि 26 वर्षीय बालाजी ने आत्महत्या की है। उनकी लाश बुकानन स्ट्रीट स्थित उनके फ्लैट पर मिली थी। सैन फ्रांसिस्को पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ नहीं मिली है और ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने आत्महत्या की है।
उनके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बालाजी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने नवंबर, 2020 से लेकर अगस्त, 2024 तक OpenAI के साथ काम किया था। बालाजी की मौत की पुष्टि उनकी पूर्व कंपनी OpenAI ने की है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह दुखद खबर सुनकर हम स्तब्ध हैं और इस मुश्किल घड़ी में हम सुचिर के प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने भी बालाजी की मौत की जानकारी वाली एक पोस्ट पर 'हम्म' लिखकर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि मस्क ने 2015 में सैम ऑल्टमैन के साथ मिलकर OpenAI की शुरुआत की थी, लेकिन फिलहाल दोनों के बीच विवाद चल रहा है। बालाजी ने इसी साल OpenAI में काम करना बंद किया था और इसके बाद कंपनी पर अमेरिकी कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि कंपनी ने ChatGPT चैटबॉट बनाते समय अमेरिकी कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया था।
सुचीर बालाजी ने मौत से तीन महीने पहले सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि OpenAI ने अमेरिका के कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया है। ओपन एआई ने चैटजीपीटी बनाया है और इसको वैश्विक स्तर पर करोड़ों उपयोगकर्ताओं के साथ व्यापक व्यावसायिक सफलता हासिल हो रही है। 2022 के अंत में इस एप के लॉन्च ने लेखकों की ओर से कई कानूनी चुनौतियों को जन्म दिया था। उस समय कई लेखकों, प्रोग्रामर और पत्रकारों ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने गैरकानूनी तरीके से अपने एप को विकसित करने के लिए उनके कॉपीराइट कंटेंट का इस्तेमाल किया है।