बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
04-Jul-2022 07:20 AM
PATNA : बिहार में लगातार ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामले को देखते हुए को अलर्ट जारी किया गया है. अपराध अनुसंधान विभाग ने सभी जिला पुलिस और इकाइयों को दिशानिर्देश जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि साइबर सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं? इसमें साइबर सुरक्षा के लिए कई टिप्स भी दिए गए हैं.
बता दें कि मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य गैजेट्स का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही साइबर अपराधों में भी तेजी आ रही है. पिछले कुछ समय से राज्य में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़े हैं. जिसे देखते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया है. अपराध अनुसंधान विभाग ने बिहार पुलिस को एनआईसी की सलाह का पालन करने के लिए कहा गया है. साथ ही अपने विभागीय तंत्र को मजबूत करने की सलाह दी गई है.
अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा बिहार को दिए दिशानिर्देश में कहा गया है कि पासवर्ड को कैसा और कितना मजबूत होना चाहिए. पासवर्ड कम सेकम आठ अंकों का हो. इसमें अंग्रेजी के बड़े छोटे अक्षरों के साथ स्पेशल कैरेक्टर और नंबर भी शामिल हों. साथ ही पासवर्ड को हर 45 दिनों में बदलने का भी निर्देश दिया गया है. इसके अलावा टू फैक्टर ऑथिंटेकिशन का इस्तेमाल करें. इस तरह डेटा और फाइल को सुरक्षित रख सकतेहैं.
साथ हीबिहार की सभी जिला पुलिस औरइकाइयोंको निर्देश दिया गया है कि किसी भी ऐप को मोबाइल या लैपटॉप में डाउनलोड करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच कर लें. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किसी भी प्रकार के चीजों को डाउनलोड या इनस्टॉल करें. साथ ही कम लोकप्रियता वाली और अनजान ऐप्स को डाउनलोड नहीं करने को भी कहा गया है. प्ले स्टोर पर ऐप के रिव्यू पढ़ लें. जिस ऐप के रिव्यू खराब हों, उसका इस्तेमाल करने से बचें.