Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
23-Sep-2023 08:12 AM
By First Bihar
DELHI : वन नेशन- वन इलेक्शन के मसले पर बातचीत को लेकर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक होगी। इस बैठक में संभावना पर आगे बढ़ने की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही चुनाव प्रक्रिया से जुड़े लोगों से विचार-विमर्श का कार्यक्रम भी निश्चित किया जाएगा। कोविंद की अध्यक्षता वाली इस समिति में गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे गुलाम नबी आजाद और वित्त आयोग के पूर्व चेयरमैन एनके सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही इस समिति में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन को भी नामित किया गया था। लेकिन उन्होंने सदस्य बनने से इनकार कर दिया।
वहीं, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने 23 सितंबर को बैठक होने की जानकारी हाल के अपने ओडिशा दौरे में दी थी। उसके बाद केंद्र सरकार ने दो सितंबर को अधिसूचना जारी कर देश में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने की संभावना पर विचार के लिए आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। अधिसूचना में समिति से एक साथ चुनाव की बाबत रिपोर्ट जल्द देने का अनुरोध किया गया है। अब शनिवार को होने वाली बैठक में इसको लेकर सारी बातें की जाएगी।
मालूम हो की, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता वाली इस समिति में गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे गुलाम नबी आजाद और वित्त आयोग के पूर्व चेयरमैन एनके सिंह शामिल हैं।इस समिति में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी नामित किया गया था लेकिन उन्होंने इस समिति का सदस्य बनने से इनकार कर दिया।
आपको बताते चलें कि, इस समिति के गठन और उसके उद्देश्य को लेकर विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए ने सवाल उठाए हैं। विपक्षी दलों की तीसरी बैठक में केंद्र सरकार की मंशा पर हैरानी जताई गई। विपक्षी दल के तरफ से कहा गया कि इससे देश के संघीय ढांचे को खतरा पैदा हो जाएगा जो संविधान की मूलभावना के खिलाफ होगा।