मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां
22-Nov-2024 03:33 PM
By First Bihar
DESK: न्यूयॉर्क स्थित सोथबी नीलामीघर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। जब एक दीवार पर टेप से चिपकाए गए साधारण केले को चीन के एक कारोबारी जस्टिन सन ने 62 लाख डॉलर (करीब 52.37 करोड़ रुपये) में खरीदा है। इस कलाकृति को इटली के प्रसिद्ध कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने बनाया है और इसका नाम "कॉमेडियन" रखा गया है।
यह कलाकृति पहली बार 2019 में मियामी के आर्ट बेसल में प्रदर्शित की गई थी और उस समय इसे 12 लाख डॉलर में बेचा गया था। इस बार, ताजे केले के साथ इस कलाकृति को फिर से नीलामी के लिए पेश किया गया। इसकी खासियत यह है कि इसमें एक साधारण केला और डक्ट टेप का इस्तेमाल किया गया है।
कलाकार कैटेलन का कहना है कि यह कलाकृति समाज में हास्य और विडंबना को दर्शाती है। हालांकि, कई लोग इसे आर्ट के नाम पर मजाक मानते हैं और इसकी आलोचना भी करते हैं। कॉमेडियन नामक इस कलाकृति की नीलामी बोली 8 लाख डॉलर से शुरू हुई।
नीलामी शुरू होते ही इसकी बोली शुरुआती अनुमानों से आगे निकल गई। अंतिम बोली लगाने वाले जस्टिन सन ने कहा, "यह महज केला नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक घटना का प्रतिनिधित्व करती है, जो कला, मीम्स और क्रिप्टोकरेंसी समुदाय की दुनिया को आपस में जोड़ती है।"