ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत

पटना से आए ओला कैब ड्राइवर को बेगूसराय में मारी गोली, कार लूटकर भागे बदमाशों को GPS की मदद ने पुलिस ने दबोचा

18-Apr-2024 08:14 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर ओला कैब के ड्राइवर को गोली मार दी और सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटकर फरार हो गये। 


गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और बुरी तरह घायल ओला कैब के ड्राइवर को सदर अस्पताल ले गये जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा पंचायत के मकदम रखौत की है जहां इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पचमहला थाने की पुलिस ने जीपीएस की मदद से कार को बरामद किया और दोनों बदमाशों को दबोचा। घायल कैब ड्राइवर की पहचान पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के सियारामपुर निवासी जितेंद्र शर्मा का पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। 


पचमहला थाने की पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश हथियार और शराब तस्कर है। बदमाशों के मोबाइल से हथियार और शराब का फोटो मिला है। बताया जाता है कि ओला कैब का ड्राइवर पटना से बेगूसराय आया हुआ था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी स्वर्गीय भूषण ईश्वर के पुत्र विभूति कुमार और समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साख मोहन निवासी हरेराम शर्मा का पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से तीन मोबाइल, एक घड़ी, और एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर (BR01PQ/8918) को बरामद किया गया है। घटना की जानकारी ओला कैब ड्राइवर के परिजनों को दी गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।