ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / OBC को BJP जानवरों से बदतर मानती है, बोले लालू..घड़ियाल की गिनती संभव...

OBC को BJP जानवरों से बदतर मानती है, बोले लालू..घड़ियाल की गिनती संभव है तो पिछड़ों की क्यों नहीं?

17-May-2023 07:30 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जातीय गणना को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी ओबीसी को जानवरों से भी बदतर मानती है। इसलिए बिहार में जातीय गणना कराए जाने में परेशानी हो रही है। 


लालू यादव ने एक न्यूज पेपर का कटिंग को शेयर करते हुए लिखा कि 'केंद्र सरकार घड़ियाल की गिनती कर लेती है लेकिन देश के बहुसंख्यक गरीबों, वंचितों, उपेक्षितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों की नहीं? RSS/BJP देश के OBC को जानवरों से भी बदतर मानती है इसलिए इन्हें जातीय गणना और जातीय सर्वे से दिक्कत है। BJP को पिछड़ों से इतनी नफरत और दुश्मनी क्यों?' 


दरअसल एक न्यूज पेपर ने एक खबर छापी थी जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि चंबल के बाद गंडक में सबसे ज्यादा 217 घड़ियाल मिले है। ऐसे में गंडक नदी में घड़ियालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। 2014 में घड़ियालों की संख्या 30 थी जो अब 217 हो गयी है। पेपर के इसी कटिंग को लालू ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि जब घड़ियालों की गिनती हो सकती है तो फिर पिछड़ों की गिनती क्यों नहीं हो सकती। इसे लेकर उन्होंने केंद्र की बीजीपी सरकार पर हमला बोला है। पूछा कि पिछड़ों से इतनी नफरत और दुश्मनी बीजेपी को क्यों है?